दीपावली पर वाराणसी में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम — पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में की फुट पेट्रोलिंग

वाराणसी। दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने जनपद के सभी संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में फुट पेट्रोलिंग अभियान चलाया।

पुलिस अधिकारियों और जवानों ने घाट, बस स्टैंड, कैंट रेलवे स्टेशन, बाजार क्षेत्र और लॉकर रूम सहित प्रमुख स्थलों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया।

इस दौरान यात्रियों और श्रद्धालुओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए पुलिस ने अपील की कि वे किसी भी ज्वलनशील पदार्थ को लेकर बस, ट्रेन या अन्य सार्वजनिक वाहनों में यात्रा न करें।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दीपावली के दौरान शहर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। हर प्रमुख चौराहे, बाजार और धार्मिक स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

जनपद के विभिन्न इलाकों में की जा रही यह पेट्रोलिंग न सिर्फ अपराधियों में भय का माहौल बनाए रखने के लिए है, बल्कि इसका उद्देश्य लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना भी है।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत डायल 112 या नजदीकी पुलिस चौकी को दें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *