BHU में आमने-सामने आए आर्ट्स और IIT के छात्र, मचा बवाल

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) परिसर में सोमवार देर रात आर्ट्स फैकल्टी और आईआईटी के छात्रों के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि बिरला चौराहे पर किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट तक पहुंच गई।

विवाद बढ़ने पर आईआईटी के छात्र अपने साथियों को बुला लाए और सैकड़ों की संख्या में आर्ट्स फैकल्टी की ओर बढ़ गए। आर्ट्स फैकल्टी के छात्रों ने भी विरोध जताया, जिससे तनाव और बढ़ गया।

स्थिति को बिगड़ते देख BHU के प्रॉक्टोरियल बोर्ड और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और छात्रों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। फिलहाल परिसर में शांति व्यवस्था कायम है।

📍 लोकेशन: काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *