बनारस की सड़कों पर बेकाबू स्कॉर्पियो ने मचाया कोहराम, एक की मौत, 5 घायल

वाराणसी – सोमवार देर रात भोजूबीर इलाके में तेज रफ्तार और नशे में धुत स्कॉर्पियो सवार ने सड़क पर तबाही मचा दी। बेकाबू गाड़ी ने पहले बाइक को टक्कर मारी, फिर स्पीड बढ़ाकर एक ऑटो में भिड़ा दी। इस हादसे में ऑटो सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

शराब के नशे में था स्कॉर्पियो चालक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद जब स्थानीय लोगों ने गाड़ी को रोका तो उसमें शराब की बोतलें मिलीं। चालक भी नशे में धुत नजर आया।

पब्लिक ने पकड़ा, पिटाई के बाद पुलिस के हवाले

हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने कार सवार को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के चलते पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *