वाराणसी पहुंचे बीजेपी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, कई मुद्दों पर दिया बयान

भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सोमवार को वाराणसी पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला काशी आगमन था। वाराणसी पहुंचने पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए चुनाव आयोग, मनरेगा, बजट और विपक्षी दल समाजवादी पार्टी पर खुलकर बयान दिया।

चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया पर बयान

पंकज चौधरी ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा किए गए कार्यों को जमीनी स्तर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि SIR प्रक्रिया सरकार नहीं बल्कि चुनाव आयोग द्वारा कराई जाती है, और यह प्रक्रिया समय-समय पर होती रही है।

मनरेगा और बजट पर क्या बोले पंकज चौधरी

मनरेगा में भ्रष्टाचार के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस योजना में पहले भी समय-समय पर गड़बड़ियां सामने आती रही हैं, लेकिन जो कमियां थीं, उन्हें दूर करने का काम बीजेपी सरकार ने किया है
बजट को लेकर उन्होंने कहा कि इस बार भी बजट आम जनता को ध्यान में रखकर पेश किया जाएगा, जिससे हर वर्ग को लाभ मिले।

PDA मुद्दे पर सपा पर निशाना

PDA को लेकर समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि सपा खुद ही PDA के असली अर्थ को लेकर भ्रम में है। पहले उन्हें तय करना चाहिए कि PDA का मतलब क्या है।
उन्होंने दोहराया कि बीजेपी सर्व समाज के साथ चलने वाली पार्टी है, किसी एक वर्ग या जाति तक सीमित नहीं है।

बीजेपी कार्यकर्ता और जातीय राजनीति पर जवाब

बीजेपी कार्यकर्ताओं को लेकर पंकज चौधरी ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहता है
वहीं ब्राह्मण विधायकों के सहभोज कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने साफ कहा कि बीजेपी किसी जाति विशेष की पार्टी नहीं, बल्कि सर्व समाज की पार्टी है

#TheHindustanPress

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *